Azamgarh News: मनमाने ढंग से ट्रैफिक पुलिस पर कार्रवाई करने का आरोप
Azamgarh News: आजमगढ़, सवाददाता। नगर के मुबारकपुर रोड स्थित रोडवेज चौराहे पर यातायात व्यवस्था को

Azamgarh News: आजमगढ़, सवाददाता। नगर के मुबारकपुर रोड स्थित रोडवेज चौराहे पर यातायात व्यवस्था को लेकर दोहरे मापदंड अपनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यातायात पुलिस द्वारा दुकानों के सामने खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों का तो लगातार चालान किया जा रहा है, लेकिन सड़क किनारे लगे ठेला—खोमचे और चौराहे पर खड़े ऑटो रक्शिाओं के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।लोगों का आरोप है कि रोडवेज चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में ठेला—खोमचों तथा ऑटो रक्शिाओं के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके बावजूद यातायात पुलिस का ध्यान इन पर नहीं जाता, जबकि दुकानों के सामने खड़े वाहनों केचालान मनमाने तरीके से काटे जा रहे हैं।
इससे वाहन स्वामियों और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि यदि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है तो सभी के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। केवल चुनिंदा वाहनों पर कार्रवाई करने से समस्या का समाधान नहीं होगा।


