बेलइसा आरओबी पर ट्रेलर खराब, लगा लंबा जाम
Azamgarh News - आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर बेलइसा रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह एक ट्रेलर खराब हो गया, जिससे जाम लग गया। लगभग चार घंटे तक जाम की स्थिति रही। ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रेलर हटाकर जाम खुलवाया। इससे स्कूल और कार्यालय जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आजमगढ़, संवाददाता। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग स्थित बेलइसा रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह ट्रेलर खराब हो गया। जिससे ओवरब्रिज पर जाम लग गया। इससे करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुल पर वाहन रेंगते रहे। ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा की मदद से खराब ट्रेलर को रेलवे ओवरब्रिज से हटवाकर किसी तरह जाम खुलवाया। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे गिट्टी लदा ट्रेलर रानी की सराय की तरफ से आजमगढ़ आ रहा था। बेलइसा ओवरब्रिज पर पहुंचते ही अचानक ट्रेलर खराब हो गया। जिससे जाम लग गया। इसके चलते पुल पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। धूप में जाम में फंसे यात्रियों के साथ ही राहगीर भी परेशान रहे।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल, कार्यालय और कचहरी जाने वाले छात्रों के साथ अन्य लोगों को उठानी पड़ी। बेलइसा निवासी दिनेश गुप्ता, बिहारी सिंह, सभासद सुरेश शर्मा आदि ने बताया कि ओवरब्रिज संकरा होने से वाहन खराब होने पर अक्सर लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। चार घंटे बाद सुबह साढ़े दस बजे ट्रैफिक पुलिस मौके पर आई। ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा मशीन मंगवाकर ट्रेलर को ओवरब्रिज से हटवाया। तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


