बेलइसा आरओबी पर ट्रेलर खराब, लगा रहा लंबा जाम
Apr 07, 2026 12:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News - आजमगढ़-वाराणसी-लखनऊ-प्रयागराज मुख्य मार्ग पर बेलइसा रेलवे ओवर ब्रिज पर मंगलवार को भोर में ट्रेलर खराब हो गया, जिससे जाम लग गया। यात्री तेज धूप में परेशान रहे, विशेषकर स्कूल, कार्यालय और कचहरी जाने वाले लोग। ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा मशीन मंगवाकर जाम को खुलवाया।
आजमगढ़, संवाददाता। नगर के आजमगढ़-वाराणसी-लखनऊ-प्रयागराज मुख्य मार्ग स्थित बेलइसा रेलवे ओवर ब्रिज पर मंगलवार को भोर में ही ट्रेलर खराब हो गया। जिससे रेलवे ओवर ब्रिज पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में फंसे यात्री तेज धूप से परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल, कार्यालय और कचहरी जाने वाले छात्रों के साथ वादकारी समेत अन्य लोग परेशान रहे। दिन में साढ़े दस बजे ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा मशीन मंगवाकर खराब हुए ट्रेलर को रेलवे ओवर ब्रिज से हटवाकर किसी तरह से जाम खुलवाया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


