सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

May 21, 2025 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

Azamgarh News - बिलरियागंज के नया चौक से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक...

सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बिलरियागंज के नया चौक से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने कहा कि हमारे देश की सेना ने पाकिस्तान को वो सबक सिखाया है जिसे वह कभी नहीं भूला पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बजा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व गृह मंत्री अमित शाह ने आतंरिक मोर्चे पर बेहतरीन काम किया। अगर पाकिस्तान दोबारा ऐसी हरकत करता है तो दुनिया के नक्शे से उसका खात्मा हो जाएगा। इस दौरान अभिषेक सिंह राठौर, धीरज, रुद्रप्रकाश राय, दीपक मिश्रा, अशोक मौर्य, अवधेश गुप्ता, डॉ. सुनील जायसवाल, सुशील राय बबलू, मेल्हूराम शास्त्री, अमरजीत सरोज, शौर्य सिंह, कौशिक, अश्वनी मिश्रा, राजू पासवान, हरकेश राजभर, सागर सिंह, चंद्रपाल सिंह, राकेश सिंह, सूर्यभान आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;