ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मांर्गदुर्घटनाओं में तीन घायल

मांर्गदुर्घटनाओं में तीन घायल

आजमगढ़। संवाददाता अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओ में तीन लोग घायल


मांर्गदुर्घटनाओं में तीन घायल
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Wed, 13 Oct 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। संवाददाता

अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओ में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावा गांव निवासी प्रभावती पत्नी श्रीशरण अपनी बहन के बेटे सनी निवासी सिघौना के साथ मंगलवार को दवा लेने के लिए संजरपुर गई थी। शाम को दोनो दवा लेकर घर लौट रहे थे। लूसा गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे दोनो घायल हो गए। कंधरापुर थाना क्षेत्र के धरसन गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील पुत्र बहादुर मंगलवार की शाम पैदल बाजार जा रहा था। मोतीगंज के पास पीछे से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें