प्रधान को मिली फोन पर धमकी, दी तहरीर
Mar 01, 2026 12:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News - आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव के प्रधान बृजेश मौर्य को शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी। फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि वह प्रधान को नुकसान पहुंचाएगा। प्रधान ने इस घटना की शिकायत शनिवार को पुलिस में दर्ज कराई है।

आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव के प्रधाना को शुक्रवार को फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी। धमकी मिलने के बाद से प्रधान दहशत में अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है। पारा गांव के प्रधान बृजेश मौर्य ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे एक अज्ञात मोबाइन नंबर उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले गाली गलौज करते हुए धकमी दी। कहा कि थाना के सामाने मारुगा तुम्हे, घर वाले मुह नहीं देख पाएंगा। पीड़ित ने शनिवर को अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



