दो मकानों का ताला तोड़कर 15 लाख से अधिक के जेवर चोरी
Azamgarh News - माहुल के सुभाषचंद्र बोस नगर और कोर्राघाटमपुर मोहल्ले में चोरों ने रविवार को 15 लाख रुपये से अधिक के जेवर चुरा लिए। संजय यादव और शैलेंद्र यादव के बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल के सुभाषचंद्र बोस नगर और कोर्राघाटमपुर मोहल्ला में रविवार को चोरों ने 15 लाख रुपये से अधिक के जेवर पार कर दिए। दोनों स्थानों पर चोर बंद मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे थे। रात में परिवार के लोग घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। माहुल नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ सुभाषचंद्र बोस नगर निवासी संजय यादव रविवार को अपने मकान में ताला बंदकर ट्रैक्टर लेकर कहीं गए थे। रात में करीब आठ बजे घर लौटे तो बाहरी गेट का ताला टूटा था।
अंदर सभी कमरों के ताले टूटे थे। आलमारी खुली थे और सामान बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि सोने-चांदी के जेवर, हीरा की पांच अंगुठियों समेत करीब 15 लाख के जेवर गायब थे। संजय यादव ने घटना की सूचना माहुल चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दूसरी घटना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर गांव की है। यहां शैलेंद्र यादव के बंद घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद 60100 रुपए नकदी उड़ा दी। दोनों लोगों ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। अहरौला थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


