घर के पीछे के दरवाजा से घुसे चोर, लाखों का माल पार

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

मार्टीनगंज के चितारा महमूदपुर के बिछियापुर गांव में रात के समय चोरों ने एक घर में दाखिल होकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। परिवार को सुबह घटना का पता चला। पुलिस ने जांच के लिए डॉगस्क्वाड टीम को बुलाया है।

घर के पीछे के दरवाजा से घुसे चोर, लाखों का माल पार

मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर के बिछियापुर गांव में रविवार की रात चोर घर के पीछे दरवाजा से अंदर घुस गए। लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। घटना की सूचना पर डॉगस्क्वाड टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की।दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर के बिछियापुर गांव निवासी पारसनाथ यादव के मकान के पीछे के दरवाजा पर चैनल गेट लगा है। चैनल गेट का ताला तोड़ कर चोर घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, कपड़े सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

सोमवार की सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। घर में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि 12 से 15 लाख रुपये का जेवर चोर ले गए हैं। थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम लगाई गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।