बेटी की शादी के लिए तिलक की थी तैयारी, चोरों ने खंगाल दिया घर
आजमगढ़ के चांदपुर गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर शादी की तैयारी के दौरान एक लाख रुपये और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। चोरों ने पास के अन्य दो घरों में भी चोरी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने घर खंगाल दिया। दो दिन बाद 25 अप्रैल को बेटी की तिलक के लिए परिवार में तैयारी चल रही थी। चोर एक लाख रुपये नगदी के साथ लाखों के जेवर, कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। इसके साथ ही पास के दो और घरों में घटना को अंजाम दिया।बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी जगदीश राम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय है। 25 अप्रैल को तिलक लेकर जाना था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। घर में रिश्तेदारों के आने-जाने का माहौल था, लेकिन चोरों ने रात में उनकी सारी खुशियों पर पानी फेर दिया।
छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। इसके बाद बाक्स की कुंडी तोड़कर उसमें रखा सोने-चांदी के जेवर, कीमती कपड़े, साड़ियां और तिलक के लिए रखे एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। चोरों ने अनाज से भरे ड्रम को भी खंगाल डाला। इसके साथ ही जगदीश के सगे भाई श्रीनाथ के घर को भी निशाना बनाया। वहां से एक एंड्रायड मोबाइल फोन,1500 नकदी, चांदी की एक अंगूठी और दो सेट मीना उठा गए। गांव के कमला राम के यहां भी चोरों ने हाथ साफ किया। यहां शादी में शामिल होने आई विवाहित बेटी के जेवरात चोर उठा ले गए। बेटी के चोरी हुए सामान में सोने-चांदी के जेवर थे। इसके साथ ही बहू के भी जेवर थे। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई,। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


