युवती के शादी का सामान उठा ले गए चोर
क्षेत्र के चांदपुर (मानपुर) गांव में बुधवार की रात घर में घुसे चोरों ने तीन घरों से लाखों का माल पार कर दिया। एक परिवार में बेटी की शादी की तैयारियां

बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चांदपुर (मानपुर) गांव में बुधवार रात घर में घुसे चोरों ने नकदी और आभूषण उड़ा दिया। परिवार में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। उसके तिलक के लिए घर में नकदी और आभूषण रखे थे। बिलरियागंज थाना के मानपुर गांव निवासी जगदीश राम की बेटी की शादी तीन मई को है। 25 अप्रैल को तिलक ले जाने की तैयारी में परिवार जुटा हुआ था। बुधवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बक्से की कुंडी तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने इस दौरान जगदीश के सगे भाई श्रीनाथ के घर को भी निशाना बनाया।
चोर वहां से एक मोबाइल फोन, 1500 नगद आभूषण ले गए। पड़ोस में स्थित कमला राम के घर पर भी चोरों ने हाथ साफ किया। यहां शादी में शामिल होने आई विवाहित बेटी और बहू के जेवर चोर उठा ले गए। सभी को घटना जानकारी सुबह हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


