Azamgarh News: 23 पदक जीतकर खिलाड़ियो ने बढ़ाया जनपद का गौरव
Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। 70वीं माध्यमिक तहसील स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कैफी आजमी

Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। 70वीं माध्यमिक तहसील स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कैफी आजमी स्पोर्ट्स अकादमी मेजवां के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 23 पदक अपने नाम किए। इनमें 13 स्वर्ण, आठ रजत एवं 2 कांस्य पदक शामिल हैं।अकादमी के इस उपलब्धि के आधार पर12 खिलाड़ियों का चयन जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसका आयोजन तीन अगस्त को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में होगा। इस सफलता का श्रेय बैडमिंटन कोच नीरज गौड़ के समर्पित प्रशिक्षण अनुशासित मार्गदर्शन एवं खिलाडि़यों की निरंतर मेहनत को जाता है। प्रतियोगिता के दौरान फू लपुर तहसील क्रीड़ा प्रभारी मनोज पाल,हरेंद्र प्रताप सिंह,प्रमोद कुमार शर्मा, लालधारी यादव, दीपक यादव तथा सीनियर मैनेजर सलीम खान, संयोगिता प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, पंकज चौबे,दशरथ यादव आदि शामिल रहे।


