मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा प्रधानों का प्रदर्शन
मुहम्मदपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ब्लाक मुहम्मदपुर की एक बैठक प्रधान संघ निर्णय लिया गया। ...

मुहम्मदपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ब्लाक मुहम्मदपुर की एक बैठक प्रधान संघ के अध्यक्ष जियालाल यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मांगें पूरी न होने तक प्रधानों का आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डा. राजेश सिंह ने बताया कि 16 जनवरी से प्रधान अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, पंचायती राज विभाग के अपर निदेशक राजकुमार प्रियदर्शी, ग्राम विकास आयुक्त के साथ बैठक की गई। जिसमें संघ के लोगों ने अपनी बात रखी। तीन फरवरी को संघ के पदाधिकारियों की पुन: बैठक होगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी जाहिद खान, इकबाल अहमद उर्फ चुन्नू, अरविंद यादव, विजई सरोज, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
