टेंपो चालक की सतर्कता से तीन महिला चोर धराईं

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

मुबारकपुर पुलिस ने टेंपो चालक की सतर्कता से तीन महिला चोरों को पकड़ लिया। चालक ने बैग से निकाले गए आभूषण को पीड़ित महिला को वापस कर दिया। मऊ जिले के मो

टेंपो चालक की सतर्कता से तीन महिला चोर धराईं

सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर पुलिस ने टेंपो चालक की सतर्कता से तीन महिला चोरों को पकड़ लिया। चालक ने बैग से निकाले गए आभूषण को पीड़ित महिला को वापस कर दिया। मऊ जिले के मोहम्दाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी अनीता यादव पत्नी लालबहादुर यादव का मायका मेंहनगर में है। वह अपने मायके जाने के लिए मोहम्दाबाद से टेंपो में सवार होकर आजमगढ़ जा रही थी। टेंपो की बीच वाली सीट पर अनीता बैठी थी और उसका बैग पीछे रखा था। बैग में कपड़ों के साथ जेवर भी रखे थे। अनीता का कहना है कि पीछे की सीट पर तीन महिलाएं पहले से सठियांव आने के लिए बैठी थीं।

तीनों महिलाओं ने रास्ते में उसके बैग में रखे आभूषण निकाल लिए। पीड़ित अनीता बार-बार पीछे रखे अपने बैग मुड़कर देख रही थी। टेंपो सठियांव पहुंचने पर चालक ने तीनों महिलाओं को उतरने के लिए कहा, लेकिन वह उतर नहीं रही थी। टेंपो चालक चंदन यादव को शक हुआ तो तीनों महिलाएं सकते में आ गईं। वे अनीता के बैग से निकाले गए आभूषण को पैर से दूसरी तरफ सरकाने लगी। तभी टेंपो चालक की निगाह पड़ गई। टेंपो चालक ने सभी जेवर अनीता को लौटा दिए। देखते ही देखते चौराहे पर भीड़ लग गई। टेंपो चालक ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने चली गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।