ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़सर्प दंश से किशोरी की मौत

सर्प दंश से किशोरी की मौत

मुहम्मदपुर। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय पल्लटू के हरिजन बस्ती में शनिवार को भोर में सर्प दंश से 15 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई। आंचल पुत्री स्व. पप्पू राम चारपाई पर सो रही थी। उसके पैर...

सर्प दंश से किशोरी की मौत
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sat, 03 Oct 2020 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मुहम्मदपुर। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय पल्लटू के हरिजन बस्ती में शनिवार को भोर में सर्प दंश से 15 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई। आंचल पुत्री स्व. पप्पू राम चारपाई पर सो रही थी। उसके पैर की उंगली में सांप ने डस लिया। परिजन उसे झाड़ फंूक के लिए जौनपुर लेकर चले गए। लौटते समय आंचल की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका दो बहन में छोटी थी। जौनपुर में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें