Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsTeachers Demand Exemption from BLO Duties in Uttar Pradesh Schools
शिक्षकों ने उठाई बीएलओ की ड्यूटी न लगाने की मांग

शिक्षकों ने उठाई बीएलओ की ड्यूटी न लगाने की मांग

संक्षेप:

Azamgarh News - उत्तर प्रदेश के अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने परिषदीय विद्यालयों में बीएलओ के रूप में ड्यूटी न लगाने की मांग की। शिक्षकों ने एसडीएम सगड़ी को...

Aug 12, 2025 03:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अजमतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की बीएलओ के रूप में ड्यूटी न लगाए जाने की मांग की है। अपनी मांगों के संबंध में उन्होंने सोमवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की ड्यूटी मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ के रूप में लगाई जा रही है। जबकि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 27 में उल्लेखित है कि किसी शिक्षक को 10 वर्षीय जनसंख्या जनगणना, आपदा राहत कर्तव्यों या स्थानीय प्राधिकारी या राज्य विधान मंडलों या संसद के निर्वाचनों से संबंधित कर्तव्यों से भिन्न किसी गैर शैक्षिक प्रयोजनों के लिए अभिनियोजित नहीं किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई जा रही है। ज्ञापन देने वालों में मंत्री रणजीत, कोषाध्यक्ष दिवाकर यदुवंशी, त्रियुगी नारायण त्रिपाठी, रजत राय, विमल प्रकाश, अरविंद प्रजापति, नरसिंह चौधरी, ऋषि देव आदि लोग मौजूद थे।