ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़आतंकी गतिविधियों पर विशेष तौर से करे निगरानी

आतंकी गतिविधियों पर विशेष तौर से करे निगरानी

सुरक्षा के मद्देनजर रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त/ रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर के राजा राम ने रविवार की दोपहर में आदर्श रेलवे स्टेशन आजमगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा...

आतंकी गतिविधियों पर विशेष तौर से करे निगरानी
आजमगढ़। निज संवाददाताSun, 24 Dec 2017 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

सुरक्षा के मद्देनजर रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त/ रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर के राजा राम ने रविवार की दोपहर में आदर्श रेलवे स्टेशन आजमगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा बलों के जवानों को यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर संसाधनों की रक्षा आदि पर निर्देश दिया। साथ ही यात्रियों से मधुरतम व्यवहार करने का आदेश दिया। 

मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजा राम ने कहा कि आपराधिक घटनाओं के लिहाज से सतर्कता बहुत ही जरूरी है। बढ़ते अपराधों के पीछे उन्होंने कहा कि अपराधियों के चेहरों की सही पहचान न होना है। इसलिए सर्तकता से ही इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने आरपीएफ के साथ ही जीरआपी के जवानों को आतंकी गतिविधियों की विशेष तौर पर निगरानी रखने की बात कही। स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर सुरक्षा बलो के अधिकारियों व जवानों को बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की निगरानी बेहद जरूरी होती है। जिनकी चौकसी में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। रेलवे की सुरक्षा में लगे जवानों को हर समय चौकस रहना चाहिए। साथ ही यात्रियों के साथ ही उनके सामानों की भी जांच करनी चाहिए। देश को अपराध मुक्त कराना है। इससे पूर्व मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ की सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस मौके पर आरपीएफ निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा, जीआरपी थानाध्यक्ष के साथ ही अन्य जवान मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें