स्वच्छता अभियान के तहत हुई साफ-सफाई
Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News - आजमगढ़ के पल्हनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत एकरामपुर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों ने पोखरी और उसके आसपास के क्षेत्रों की सफाई की, झाड़ियों की कटाई की और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

आजमगढ़। पल्हनीब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत एकरामपुर में स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। गांव में सड़क के किनारे, पोखरी और उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर्मियों ने व्यापक सफाई की। इस अभियान के दौरान पोखरी के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई, फैली गंदगी और कूड़े को साफ कराया गया। सफाई कर्मियों ने नालियों की सफाई के साथ-साथ पोखरी के आस-पास जमा कचरे को हटाकर लोगों को स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


