ब़रात गए अधेड़ की संदिग्धावस्था में मौत

May 07, 2026 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - मार्टीनगंज के लीलाई गांव में एक अधेड़ की शादी में जाने के बाद संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि शराब में जहर मिला दिया गया। मृतक रामअवध बिंद की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ब़रात गए अधेड़ की संदिग्धावस्था में मौत

मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बरदह थाना क्षेत्र के लीलाई गांव से बरात में गए अधेड़ की मंगलवार की रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों ने शराब में जहर देने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरदह थाना क्षेत्र के लीलाई गांव निवासी 55 वर्षीय रामअवध बिंद के गांव निवासी सुनील बिंद की मंगलवार को शादी थी। बरात जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव गई थी। रामअवध भी बरात में गए थे। रात करीब 11 बजे परिजनों के मोबाइल पर सूचना मिली कि रामअवध की तबियत ठीक नहीं है।

कुछ देर बाद मुंबई में रह रहे बेटे लालजी बिंद ने घर के लोगों को फोन कर बताया कि पिता को इलाज के लिए लोग जौनपुर ले जा रहे हैं। इस पर परिजन जौनपुर स्थित हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामअवध को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक के पुत्र रविंद्र बिंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविंद्र बिंद ने बताया कि पिता के साथ गांव के प्रधान सहित चार लोग बरात में साथ थे। आशंका है कि शराब में जहर पिलाकर रामअवध की हत्या की गई है। रामअवध के पांच बेटे और एक बेटी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।