जिले में 1260 सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी
Azamgarh News - आजमगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग ने 1260 सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की है। 43 शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। विभाग का कहना है कि जहां छात्र संख्या शून्य है, वहां सरप्लस शिक्षक नहीं रखे जाएंगे। महिला शिक्षकों को विशेष राहत देने की योजना बनाई गई है। 250 शिक्षकों ने सूची पर आपत्ति जताई है।

आजमगढ़, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले में छात्र संख्या के सापेक्ष अतिरिक्त पाए गए शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग ने कुल 1260 सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। अभी 43 शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 2706 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 1260 सरप्लस शिक्षक चिह्नित किए गए हैं। फिलहाल इनमें 43 सरप्लस शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में ऐसे विद्यालयों को चिह्नित किया गया है जहां छात्र संख्या बेहद कम या शून्य हो चुकी है, जबकि शिक्षकों की संख्या आवश्यकता से अधिक बनी हुई है। विभाग का कहना है कि जिन विद्यालयों में छात्र संख्या शून्य है, वहां किसी भी सरप्लस शिक्षक को नहीं रखा जाएगा। महिला शिक्षकों विशेषकर अस्वस्थ महिलाओं को राहत देने की तैयारी की गई है। गंभीर बीमारी से पीड़ित अथवा विशेष परिस्थितियों वाली महिला शिक्षकों का समायोजन नहीं किया जाएगा। बीएसए राजीव पाठक का कहना है कि शासन का निर्देश है कि एक विद्यालय में दो शिक्षक होने चाहिए। ऐसे में एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। शासन के निर्देश पर सरप्लस शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। किसी भी विद्यालय में आवश्यकता से अधिक शिक्षक नहीं रखे जाएंगे। इससे एक ओर जहां रिक्त विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर पढ़ाई की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है。
सूची जारी होने पर 250 शिक्षकों ने जताई आपत्ति
आजमगढ़। सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी होने के बाद करीब 250 शिक्षकों ने विभागीय प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई है। शिक्षकों का आरोप है वे सरप्लस की श्रेणी में नहीं आते हैं। इसके बाद भी उन्हें सरप्लस की सूची में डाल दिया गया है। उन्हें इस सूची से बाहर रखा जाए।
FAQs
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


