Azamgarh News: ‘सपा में परिवारवाद और जातिवाद हावी’

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: क्षेत्र के देऊरपुर बाजार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को गोंड महासभा सम्मेलन का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्

Azamgarh News: ‘सपा में परिवारवाद और जातिवाद हावी’

Azamgarh News: बूढ़नपुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के देऊरपुर बाजार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से सोमवार को गोंड महासभा सम्मेलन हुआ। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल को भूली नहीं है। सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद का बोलबाला रहा। उन्होंने कहा कि सपा के लोग जनता से छलावा करते हैं। आज समाजवादी पार्टी के नेता शिक्षा और रोजगार की बात कर रहे हैं, लेकिन जनता यह अच्छी तरह जानती है कि सपा सरकार के समय रोजगार की स्थिति क्या थी और लोग किस तरह परेशान थे।

सम्मेलन में रतन प्रजापति, रामू गोंड, बलिहारी, सुबाष, सुनील,बसंत आदि शामिल रहे। अध्यक्षता कुलदीप राजभर व संचालन रजनीश गोंड ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: ‘सपा में परिवारवाद और जातिवाद हावी’