ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़सुहागिनों ने मनाया करवा चौथ,चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत

सुहागिनों ने मनाया करवा चौथ,चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत

जिले में बुधवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पूरी आस्था के साथ मनाया। पूरे दिन पति के दीघायु की कामना के लिए निराजल व्रत रखा। शाम होने के बाद चंद्रमा का दर्शन करने के लिए आसमान में टकटकी लगाए रखीं।...

जिले में बुधवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पूरी आस्था के साथ मनाया। पूरे दिन पति के दीघायु की कामना के लिए निराजल व्रत रखा। शाम होने के बाद चंद्रमा का दर्शन करने के लिए आसमान में टकटकी लगाए रखीं।...
1/ 2जिले में बुधवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पूरी आस्था के साथ मनाया। पूरे दिन पति के दीघायु की कामना के लिए निराजल व्रत रखा। शाम होने के बाद चंद्रमा का दर्शन करने के लिए आसमान में टकटकी लगाए रखीं।...
जिले में बुधवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पूरी आस्था के साथ मनाया। पूरे दिन पति के दीघायु की कामना के लिए निराजल व्रत रखा। शाम होने के बाद चंद्रमा का दर्शन करने के लिए आसमान में टकटकी लगाए रखीं।...
2/ 2जिले में बुधवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पूरी आस्था के साथ मनाया। पूरे दिन पति के दीघायु की कामना के लिए निराजल व्रत रखा। शाम होने के बाद चंद्रमा का दर्शन करने के लिए आसमान में टकटकी लगाए रखीं।...
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Thu, 05 Nov 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में बुधवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पूरी आस्था के साथ मनाया। पूरे दिन पति के दीघायु की कामना के लिए निराजल व्रत रखा। शाम होने के बाद चंद्रमा का दर्शन करने के लिए आसमान में टकटकी लगाए रखीं। दर्शन होते ही चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारन किया।

करवा चौथ का सुहागिनों को साल भर से इंतजार रहता है। दो दिन पहले से ही सुहागिन महिलाएं अपने प्रिय पर्व करवा चौथ को मनाने के लिए तैयारी में जुट गई थीं। सजने-संवरने के लिए श्रृंगार के सभी सामानों के साथ ही साड़ी,जेवरात भी खरीदती रहीं। बुधवार को भी महिलाएं बाजार में खरीददारी करती रहीं। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर चूड़ी,बिंदी,कंगन,नेल पालिश,लिपिस्टि आदि की डिमांड अधिक रही। वहीं ज्वेलरी की दुकानों पर भी महिलाएं सजने-संवरने के लिए छोटे-मोटे जेवरात खरीदने में जुटीं रहीं। ज्वेलरी, सौंदर्य प्रसाधन से लेकर साड़ी की दुकानों पर महिलाओं के पहुंचने से कोरोना काल में मंदी की मार झेल रहे बाजार में रौनक रही। शहर के मुख्य चौक,पुरानी कोतवाली, मातवरगंज,सिधारी सहित सभी बाजार सोमवार को महिलाओं की खरीददारी से गुलजार रहे। महिलाओं के लिए बाजार में एक से एक नए लुक में साड़ियां उपलब्ध हैं। महिलाओं ने मनपंसद साड़ियां खरीदी।

शाम होने पर श्रंगार कर सुहागिनें आसमान में चांद का दर्शन करने के लिए निहारती रहीं। इस दौरान पति के घर न पहुंचने पर मोबाइल पर काल पर काल करती रहीं। देर शाम को आसमान में चंद्रमा का दर्शन होते ही सुहागिनों के चेहरे और खिल उठे। चलनी में चंद्रमा का दर्शन और अपने पति का दर्शन कर चौथ माता का पूजन-अर्चन किया।

कोरोना से बचने के लिए घरों में सजती रहीं सुहागिनें

आजमगढ़। कोरोना काल में अधिकतर महिलाएं ब्यूटी पार्लर पर न जा कर घर में ही सजती रहीं। जबकि कुछ महिलाओं ने करवा चौथ पर आकर्षक लगने के लिए व्यूटी पार्लरों में पहले से बुकिंग करा रखा था। ब्यूटी पार्लरों में सज कर सुहागिनों ने देर शाम को चंद्रमा के साथ ही अपने पति का दीदार किया और चंद्रमा को अर्घ्य देकर उपवास तोड़ा।

अतिम दिन भी पूजन सामग्री के लिए रही भीड़

आजमगढ़। अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ के दिन भी बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ रही। व्रती महिलाएं घर में शाम होने का इंतजार कर रही थीं। जबकि परिवार के सदस्य पूजन सामग्री की दुकानों पर एक-एक सामान की खरीदारी कर रही थीं। दुकानों पर चलनी से लेकर अगरबत्ती,धूप,दीप,चंदन,रोली,अक्षत,मेहंदी,सिंदूर,बिंदी,चुनरी ,करवा सहित सभी सामानों को महिलाओं ने खरीदा।

करवा चौथ पर अफसरों,कर्मचारियों को भी जल्दी रही

आजमगढ़। करवा चौथ पर अफसरों,कर्मचारियों को भी शाम होते ही अपने-अपने आवास पर जाने की जल्दी रही। कर्मचारी शाम होते ही कार्यालय से घर समय से पहुंचने के लिए उतावले रहे। सूत्रों के अनुसार अधिकारी भी करवा चौथ पर समय से पहले ही कार्यालय छोड़ दिए। शाम को होने वाली वीडियो कांफ्रेसिंग भी स्थगित कर दी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें