Sudden Weather Change in Azamgarh Cold Wave and Rain Showers बूंदाबादी के साथ बढ़ी ठंड, पूरे दिन कांपते रहे लोग , Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsSudden Weather Change in Azamgarh Cold Wave and Rain Showers

बूंदाबादी के साथ बढ़ी ठंड, पूरे दिन कांपते रहे लोग

Azamgarh News - आजमगढ़, संवाददाता। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ, मैदानों में चक्रवाती हवाओं के चलने से लने से मौसम का अचानक मिजाज बदल गया। शनिवार की सुबह से शुरू हुई बूं

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sun, 29 Dec 2024 12:36 AM
share Share
Follow Us on
बूंदाबादी के साथ बढ़ी ठंड, पूरे दिन कांपते रहे लोग

आजमगढ़, संवाददाता। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ, मैदानों में चक्रवाती हवाओं के चलने से मौसम का अचानक मिजाज बदल गया। शनिवार की सुबह से शुरू हुई बूंदाबादी से ठंड बढ़ने से लोग कांपते रहे। पूरे दिन आसमान में बादल छाये हुए थे। एक-दो दिन में मौसम शुष्क होने पर घना कोहरा छाने के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान में चार सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। जिले में शुक्रवार की रात से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए। शनिवार को सुबह बादलों की ओट से सूर्य ने झलक तो दिखाया, लेकिन फिर बादलों की ओट में छिप गए। सुबह नौ बजे से जिले में बूंदाबादी शुरू हुई। कहीं सिर्फ नाम मात्र की रही तो कहीं तेज बूंदाबादी हुई। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे। दोपहर से 23 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं के चलते लोग ठंड से ठिठुरते हुए नजर आए। शाम होते-होते बूंदाबादी ने ठंड और गलन को बढ़ा दी। बूंदाबादी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान तो चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव, हीटर, ब्लोअर आदि का सहारा लिया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम शुष्क होने पर घना कोहरा छाने के आसार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।