
अघोषित बिजली कटौती से सिंचाई का कार्य प्रभावित
Azamgarh News - स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में दिन में बिजली की अघोषित कटौती से किसान परेशान हैं। दिन में समय पर बिजली नहीं मिलने के कारण किसान ठंड भरी रात में गेहूं क
आजमगढ़, संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में कक्षा छह में प्रवेश के लिए छह केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा शनिवार को सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा में 912 बच्चे गैरहाजिर रहे। केंद्र व्यवस्थापक के अलावा पर्यवेक्षक के रूप में संबंधित ब्लाक के बीईओ की निगरानी में परीक्षा हुई। पीएम श्री जवाहर नवादेन विद्यालय जीयनपुर में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 22 ब्लाकों से कुल 3736 बच्चों ने आनलाइन आवेदन किया था। इसके सापेक्ष शनिवार को कुल 2824 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से छह केंद्र बनाए गए थे। केंद्रों पर सवा घंटे पहले सघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में बच्चों को प्रवेश दिया गया।

परीक्षा सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर के प्रधानाचार्य शशिकांत ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए छह केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। 22 ब्लॉकों से पंजीकृत 3736 के सापेक्ष कुल 2824 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 912 बच्चे गैरहाजिर रहे। इन केंद्रों पर आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए छह केंद्रों शिब्ली नेशनल इंटर कालेज, शिब्ली नेशनल पीजी कालेज, चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेलइसा, चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल हरबंशपुर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर और राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ में परीक्षा संपन्न हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


