Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsStudents from Children s College Shine at State-Level Competition in Greater Noida
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चिल्ड्रेन कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चिल्ड्रेन कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम

संक्षेप: Azamgarh News - आजमगढ़ के चिल्ड्रेन कॉलेज के छात्रों ने 11 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। रुद्र प्रताप सिंह ने कनिष्ठ वर्ग में जेविलिन...

Thu, 14 Aug 2025 11:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

आजमगढ़। कौंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस नई दिल्ली द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में हुई। जिसमें चिल्ड्रेन कॉलेज के छात्रों ने एक स्वर्ण, एक रजत तथा तीन कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कनिष्ठ बालक वर्ग में रुद्र प्रताप सिंह कक्षा 10 ने जेविलिन थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी वर्ग में 4 गुना 400 मीटर रेस में अंकित यादव ने रजत पदक प्राप्त किया। वरिष्ठ बालक वर्ग में प्रखर गुप्ता कक्षा 12 ने जेवेलिन थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक, 4 गुना 400 मीटर रेस में अथर्व सिंह कक्षा 12 एवं शुभम यादव कक्षा 11 ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विद्यालय के छात्र रुद्र प्रताप सिंह कक्षा 10 का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यह प्रतियोगिता अगले माह बंगलरु में संपन्न होगी। छात्रों की सफलता पर प्राचार्य रीता राठौर एवं प्रबंधक डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी, कोच एसडी सिंह ने बधाई दी है।