बीटीसी की छात्रा पर पुलिस से मारपीट का आरोप
Azamgarh News - आजमगढ़, संवाददता। बूढ़नपुर सीओ कार्यालय में चार दिन पूर्व बीटीसी की छात्रा ने पुलिस

आजमगढ़, संवाददता। बूढ़नपुर सीओ कार्यालय में चार दिन पूर्व बीटीसी की छात्रा ने पुलिस से हाथापाई की थी। कप्तानगंज थाना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।अतरौलिया थाना क्षेत्र के पोखरपुर (जयरामपुर) निवासी निशा पुत्री शिवशब्द बीटीसी की छात्रा है। आरोप है कि वह पिछले करीब छह माह से एक प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने के लिए लगातार थाने में जा रही थी। पुलिस पीड़िता की शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी। 18 अप्रैल को वह क्षेत्राधिकारी कार्यालय बूढनपुर पहुंची। उस समय सीओ राजकीय कार्य में व्यस्त थे। आरोप है कि छात्रा ने वहां मौजूद महिला आरक्षी अंकिता भट्ट और पिंकी पाण्डेय के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की और बाल पकड़कर मारपीट की।
जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके बाद छात्रा उत्तेजित होकर सीओ के पास पहुंची और गाली देते हुए पास में रखे पेपर वेट से उन पर हमला करने का प्रयास किया। सीओ कार्यालय के मुंशी शशिकांत यादव की तहरीर पर कप्तानगंज की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


