
कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम बनी विजेता
Azamgarh News - आजमगढ़ में सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 18 मंडलों की टीमों ने भाग लिया। आजमगढ़ ने लखनऊ को 23-10 से हराया, मुरादाबाद ने देवीपाटन को...
आजमगढ़,संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम नवनीत सिंह चहल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
आजमगढ़ मंडल बनाम लखनऊ मंडल के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें आजमगढ़ की टीम 23-10 के अन्तर से विजयी रही। दूसरा प्रतियोगिता देवीपाटन मंडल बनाम मुरादाबाद मंडल के मध्य खेला गया। जिसमें मुरादाबाद ने 24-15 के अंतर से विजयी रही। तीसरे प्रतियोगिता में आगरा ने मेरठ मंडल को 23-17 के अन्तर से पराजित किया। चौथा प्रतियोगिता कानपुर बनाम मिर्जापुर मंडल के मध्य खेला गया । जिसमे मिर्जापुर ने 21-06 के अंतर से विजय प्राप्त किया। पॉचवां प्रतियोगिता बस्ती बनाम प्रयागराज के मध्य खेला गया । प्रयागराज ने एकतरफा मुकाबले में 14-01 के अंतर से विजयी रही। इस अवसर, युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, जवाहर लाल यादव , क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ,देवी प्रसाद सिंह, जेपी यादव आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




