ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़पूर्व सीएम के लिए मंच तैयार, आज बांटेंगे लैपटॉप

पूर्व सीएम के लिए मंच तैयार, आज बांटेंगे लैपटॉप

आजमगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री, सपा मुखिया व स्थानीय सांसद अखिलेश यादव गुरुवार को यहां सेहदा...

पूर्व सीएम के लिए मंच तैयार, आज बांटेंगे लैपटॉप
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Thu, 28 Oct 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री, सपा मुखिया व स्थानीय सांसद अखिलेश यादव गुरुवार को यहां सेहदा स्थित श्रीदुर्गा जी इंटर कॉलेज में 130 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटेंगे। बुधवार शाम तक कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी थी। लखनऊ से आए टेंट को तैयार करने में करीब तीन दर्जन से अधिक मजदूलगे हुए थे। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे सेहदा स्थित श्री दुर्गाजी इंटर कॉलेज में सत्र 2020 में उत्तीर्ण 10वीं व 12वीं के 130 मेधावी छात्र-छात्राओं को सपा मुखिया अखिलेश यादव लैपटॉप बांटेंगे। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर तीन दर्जन से अधिक मजदूर दिन-रात काम करके पूरी तैयारी कर ली। कार्यक्रम के लिए भव्य टेंट बनाया गया है। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए श्री दुर्गाजी इंटर कॉलेज परिसर पूरी तरह तैयार है। उसे उनके आगमन का इंतजार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें