अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज से जनता त्रस्त : गुड्डृ जमाली

Feb 17, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ में विधान परिषद के बजट सत्र के दौरान सपा एमएलसी शाह आलम ‘गुड्डू जमाली’ ने बिजली विभाग की खराब स्थिति और किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से जनता परेशान है। किसानों को सिंचाई के समय बिजली नहीं मिल रही है और बुनकरों के लिए राहत योजनाएं घटाई गई हैं।

अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज से जनता त्रस्त : गुड्डृ जमाली

आजमगढ़, संवाददाता। विधान परिषद के बजट सत्र के दौरान सपा एमएलसी शाह आलम ‘गुड्डू जमाली’ ने नियम 105 के तहत बिजली विभाग की लचर व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और बुनकरों पर पड़े बोझ को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि बिजली प्रदेश की लाइफलाइन है, लेकिन आज विभाग की स्थिति बेहद दयनीय है। अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से आम जनता त्रस्त है। किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सिंचाई के समय बिजली नहीं मिलती। अक्सर रात में बिजली दी जाती है। जिससे किसानों को जान का खतरा रहता है। मजबूरी में किसानों को महंगे डीजल का उपयोग करना पड़ रहा है।

स्मार्ट मीटर को लेकर उन्होंने सरकार से हाई लेवल टेक्निकल ऑडिट की मांग की। कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2006 में बुनकरों को राहत देने के लिए 74 रुपये फ्लैट रेट की सुविधा दी थी, जो मार्च 2023 तक जारी रही। मौजूदा सरकार ने इसे बढ़ाकर 430 रुपये कर दिया है, जिससे गरीब बुनकर समाज की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के हरैया ब्लॉक के रौनपार उपकेंद्र अंतर्गत ग्राम देवारा खास राजा शिवलोचन का पूरा में 2018-19 में बिना खंभा और तार लगाए ही 12 घरों में जबरन मीटर लगा दिए गए। आज तक वहां बिजली नहीं पहुंची, लेकिन बिल भेजा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।