ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़दहेज उत्पीड़न में छह के खिलाफ मुकदमा

दहेज उत्पीड़न में छह के खिलाफ मुकदमा

 सिधारी थाने की पुलिस ने दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पति सहित छह  लोगों को नामजद किया है। सिधारी थाने के परानापुर गांव निवासी अंगद चौबे की पुत्री नीलम की शादी नई दिल्ली के...

दहेज उत्पीड़न में छह के खिलाफ मुकदमा
आजमगढ़। Sat, 06 Oct 2018 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

 सिधारी थाने की पुलिस ने दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पति सहित छह  लोगों को नामजद किया है। सिधारी थाने के परानापुर गांव निवासी अंगद चौबे की पुत्री नीलम की शादी नई दिल्ली के राजा जी पुरी कालोनी निवासी अनूप तिवारी के साथा हुई है। नीलम ने पुलिस को दी गई तहरीर में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने पति अनूप तिवारी सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें