ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़विकसित होने चाहिए व्यावसायिक क्रीडा स्कूल

विकसित होने चाहिए व्यावसायिक क्रीडा स्कूल

दक्षिण कोरिया के ग्वांजू सिटी में आयोजित दस दिवसीय मास्टर ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड बैडमिंटन प्रतियोगिता में जनपद के अजेन्द्र राय निर्णायक के रूप में शामिल हुए। दक्षिण कोरिया से लौटने पर शुक्रवार को...

विकसित होने चाहिए व्यावसायिक क्रीडा स्कूल
आजमगढ़। निज संवाददाताFri, 08 Dec 2017 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण कोरिया के ग्वांजू सिटी में आयोजित दस दिवसीय मास्टर ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड बैडमिंटन प्रतियोगिता में जनपद के अजेन्द्र राय निर्णायक के रूप में शामिल हुए। दक्षिण कोरिया से लौटने पर शुक्रवार को अजेंद्र राय का जिला बैडमिंटन संघ ने स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में सकारात्मक परिवर्तन की जरूरत है। यहां भी व्यावसायिक क्रीडा स्कूल विकसित होने चाहिए । 

अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक अजेन्द्र राय ने दक्षिण कोरिया के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वहां के लोग ईमानदार, सहयोगी व मिलनसार हैं, टीम वर्क में विश्वास रखते हैं। अधिकतर कार्य हाईटेक टेक्नोलाजी की मदद से किया जाता है। खेल के क्षेत्र में सभी सुविधाएं अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार हैं। यहां पर भी व्यावसायिक बैडमिंटन को बढ़ावा देने की योजना बनानी होगी। जिला स्तर पर शीघ्र की अम्पायर्स वर्क  शाप  का आयोजन किया जाएगा। जिला बैडमिंटन संघ के संरक्षक डॉ. अनूप सिंह यादव, अध्यक्ष डॉ. डीपी राय, कोषाध्यक्ष रमाकांत वर्मा, सचिव डॉ. पीयूष यादव, नीरज अग्रवाल, केएम श्रीवास्तव, पुनीत राय, विनीत राय, राजेन्द्र प्रसाद यादव, अजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विजय सिंह सहित अन्य लोगों ने बुके देकर सम्मानित किया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें