घर के भीतर फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Apr 06, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिहाडीह बाजार में रविवार की शाम एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सोना देवी की शादी 11 माह पहले हुई थी और वह अपने पति के साथ रह रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घर के भीतर फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिहाडीह बाजार में रविवार की शाम घर के भीतर विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। जालौन जनपद की निवासिनी थी। वह पति, भाई, सास-ससुर के साथ रहती थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जालौन जनपद के मादोगढ़ थाना क्षेत्र के मिझौना गांव निवासी छोटे कुशवाहा की 25 वर्षीया बेटी सोना देवी की शादी 11 माह पूर्व जालौन जनपद के नंदगांव थाना क्षेत्र के कुरेहरा गांव निवासी कौशल किशोर कुशवाहा के साथ हुई थी। कौशल किशोर कुशवाहा जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार में किराया का कमरा लेकर माता-पिता और बहन के साथ रहता है और फुल्की बेचता है।

शादी के बाद से सोना देवी भी साथ रहने लगी थी। दो माह से सोना का भाई संदीपुर कुमार कुशवाहा भी साथ रह रहा था। रविवार की शाम को परिवार के लोग दुकान पर गए थे। सोना कमरे में अकेली थी, शाम को करीब पांच बजे परिजन कमरे पर पहुंचे तो सोना रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। जानकारी होते ही आस-पास के लोग आ गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।