Azamgarh News: सावन का दूसरा सोमवार आज, जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर अलसुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। सावन के ग्यारहवें दिन श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर विधि विधान से भगवान शंकर का

Azamgarh News: सावन का दूसरा सोमवार आज, जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर अलसुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। इससे पहले रविवार को एकादशी तिथि पर भक्तों ने जलाभिषेक कर विधि विधान से भगवान शंकर का पूजन अर्चन किया। घंटा-घड़ियाल के ध्वनि और हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठे । नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों पर भीड़ लगी रही। सावन के सोमवार पर नगर से सटे भंवरनाथ और पल्हनी स्थित बौरहवा बाबा मंदिर समेत अन्य शिवालयों पर जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के लिए सर्वाधिक भीड़ रहती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बास-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग भी की गयी है। गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सावन के ग्यारहवें दिन रविवार की सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन-अर्चन किये। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में फूलपुर के दुर्वासा धाम, मार्टीनगंज के चितारा महमूदपुर, लालगंज के कैथी शंकरपुर, निजामाबाद के दत्तात्रेय मंदिर, रानी की सराय क्षेत्र के अवंतिकापुरी, सिलनी स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम, सगड़ी क्षेत्र के पातालपुरी, महराजगंज के भैरोधाम आदि मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के साथ ही पूजन-अर्चन किये。

भंवरनाथ मार्ग पर रात से रूट डायवर्जन

आजमगढ़, संवाददाता। सावन माह में नगर से सटे भंवरनाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजन अर्चन के लिए कांवड़ियों के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एएसपी ट्रैफिक ने वाहनों का रूट डायवर्जन किया है। रविवार की रात 10 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

उन्होंने बताया कि फैजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर और प्रयागराज मार्ग से आने-जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों, रोडवेज एवं निजी बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। फैजाबाद से आने वाले वाहन भंवरनाथ बाईपास होते हुए रानी की सराय-सेमरा अंडरपास से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। जबकि गोरखपुर से आने वाले भारी वाहन हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा, सिधारी हाईिडल चौराहा और नरौली तिराहा होकर जाएंगे। इसी प्रकार वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर और प्रयागराज की ओर से गोरखपुर जाने वाले भारी वाहनों को बेलइसा ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन तिराहा, नरौली तिराहा, हाईिडल चौराहा, बैठौली तिराहा और हाफिजपुर चौराहा होकर भेजा जाएगा। रोडवेज एवं निजी बसों के लिए भी अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

सामान्य प्रश्न

✦सावन के दूसरे सोमवार पर भक्तों ने क्या किया?−
भक्तों ने जलाभिषेक कर विधि विधान से भगवान शंकर का पूजन अर्चन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: सावन का दूसरा सोमवार आज, जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु