21 दिन पूर्व टूटे बिजली पोल—तार नहीं बदले, चार गांवों में छाया अंधेरा

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ के तरवां क्षेत्र के कई गांवों में 21 दिन पूर्व आई चक्रवाती आंधी-बारिश के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित है। अंधेरे में रहने को लोग विवश हैं, जिससे गर्मी और उमस में परेशानियाँ बढ़ गई हैं। विभागीय लापरवाही ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है।

21 दिन पूर्व टूटे बिजली पोल—तार नहीं बदले, चार गांवों में छाया अंधेरा

आजमगढ़,संवाददाता। तरवां क्षेत्र के कंचनपुर बाजार,दर्रोपुर, धनेहरी गांव सहित कई गांवों में 21 दिन पूर्व आई चक्रवाती आंधी-बारिश के चलते दर्जनों बिजली के पोल जहां धाराशायी हो गए, वहीं टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने से अंधेरे में रहने को लोग विवश हैं। भीषण गर्मी और उमस में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इधर विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों में आक्रोश बना हुआ है。

बिजली आपूर्ति की स्थिति

रासेपुर धनेहरी सब स्टेशन से दर्रोपुर,कंचनपुर बाजार समेत दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। नौ जून को आयी चक्रवाती आंधी-बारिश के चलते दर्जनों पेड़ के साथ बिजली पोल उखड़ जाने से तार टूट गए थे। जिससे दर्जन भर गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी अन्य जगहों पर पोल लगवाने के साथ ही तार को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन कंचनपुर बाजार, दर्रोपुर, नरायनपुर कुटी, धनेहरी समेत अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी और उमस से जहां आम उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं किसानी समेत बिजली से संचालित अन्य कारोबार प्रभावित हो गए है। क्षेत्र के राजेश यादव, लाल बहादूर यादव प्रधान, रामकुंवर यादव ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया, लेकिन उनकी लापरवाही से 21 दिन से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा है। जेई बिंद प्रसाद ने कहा कि तीनों गांवों में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल हो गई है। गिरे पोल और टूटे तार को बदलने के लिए उच्चाधिकारियों को स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। विभाग से सामान मिलने के बाद मरम्मत का कार्य कराया जायेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिजली की आपूर्ति कब बहाल होगी?
जेई बिंद प्रसाद ने कहा कि तीनों गांवों में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल हो गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।