नौतपा में बिजली संकट से तड़प रहे लोग, रातभर रतजगा को मजबूर
Azamgarh News - भीषण गर्मी के बीच एक-दो घंटे ही मिल रही बिजली, भीषण गर्मी के बीच एक-दो घंटे ही मिल रही बिजली, बार-बार ट्रिपिंग से लोगों में आक्रोश रानीकीसराय,हिन्दुस

रानीकीसराय,हिन्दुस्तान संवाद। नौतपा की भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिनभर तेज धूप और उमस से परेशान नागरिकों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। वही लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से लोगों की और परेशानी बढ़ा दे रही है। हालात यह हैं कि क्षेत्र में पूरी रात में महज एक से दो घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो पा रही है, जिससे लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। क्षेत्र में पिछले करीब एक पखवाड़े से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शाम ढलते ही कटौती का सिलसिला शुरू हो जाता है। दो घंटे के भीतर कई बार बिजली ट्रिप कर जाती है और उसके बाद पूरी रात आपूर्ति ठप हो जाती है। गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली की स्थिति
क्षेत्र के अरविंद कुमार, निखिल कुमार, राकेश कुमार और ऋषभ चौरसिया का कहना है कि दिन में तो किसी तरह कामकाज निपटाया जा रहा है, लेकिन रात में बिजली न रहने से घरों में सोना मुश्किल हो गया है। पंखे और कूलर बंद होने से लोग छतों और बाहर खुले में रात गुजारने को विवश हैं। उपकेंद्र पर संपर्क किया जाता है तो हर बार फाल्ट ठीक किया जा रहा है कहकर आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा। अवर अभियंता एस कुमार ने बताया कि अत्यधिक लोड बढ़ने के कारण फाल्ट की समस्या आ रही है। टीम द्वारा लगातार मरम्मत कार्य कराया जा रहा है और विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


