सर्द हवाचलने से रात का पारा एक डिग्री लुढ़का
Azamgarh News - आजमगढ़ में सर्दी का सितम जारी है। रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले दो दिनों से बादलों के कारण ठंड बढ़ गई है। स्कूलों की छुट्टी का फायदा उठाकर बच्चे खेल के मैदानों में खेल रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे के जारी रहने की चेतावनी दी है।

आजमगढ़, संवाददाता। सर्दी का सितम बरकरार है, अभी राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सर्द हवाएं चलने से रात का पारा एक डिग्री और लुढ़क गया। जबकि दिन में बादलों के बीच से निकली धूप ने हल्की गर्माहट दी तो मंगलवार की अपेक्षा बुधवार का दिन का तापमान एक डिग्री बढ़ गया। हाड़ कंपाती गलन से लोग परेशान हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार के शाम से आसमान पर बादल छा गए थे। जिसके चलते दो दिनों तक सूरज न निकलने से गलन इस कदर बढ़ गयी कि लोग पूरे दिन और रात ठंड से ठिठुरते हुए नजर आए।
जिसके चलते पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इंसान से लेकर पशु-पक्षी ठंड से बेहाल नजर आए। दो दिन बाद मंगलवार की दोपहर को बादलों की ओट से निकली धूप भी सर्द हवाओं के आगे बेदम रही। दिन पर आसमान साफ होने से सूर्य के ढलते ही कोहरा शुरू हो गया था। इस बीच देर शाम को अचानक फिर से आसमान पर बादल छा गए। बादलों के आने से कोहरे का प्रभाव थम गया। जिससे गलन बढ़ गयी। बुधवार की सुबह आठ बजे तक लोग ठंड से कांपते रहे। दिन में 10 बजे के बाद धूप निकली तो कल की अपेक्षा कुछ अधिक राहत मिली। स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चे खेल के मैदान और पार्कों में पूरे दिन धमा चौकड़ी करते हुए नजर आए। शाम चार बजे सूरज के ढलते ही ठंड ने फिर से अपना प्रभाव दिखाई देने लगा। गलनभरी ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट गयी। जिससे लोगों के हाथ-पैरों की उंगलियां सुन्न हो जा रहे थे। लोग अलाव आदि का सहारा लेते हुए दिखाई दिये। ठिठुरन बढ़ने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम घना कोहरा और ठंड का असर जारी रहने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चाय की दुकानों पर दिखाई दी भीड़ ठंड बढ़ने से बाजारों में भी असर दिखाई दिया। चाय और गर्म खाद्य पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। सुबह के समय बाजारों में रौनक कम रही। ऊनी कपड़ों, स्वेटर, जैकेट और हीटर की बिक्री में इजाफा पाया गया। सर्दियों में पशुओं को बचायें किसान कृषि विज्ञान केन्द्र, लेदौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि पशुओं को ठंड से बचाकर नुकसान से बचा जा सकता है। सर्दियों में पशुओं को ठंड लग जाने पर दुधारू पशुओं के दूध देने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। जाड़े के दिनों में दुधारू पशुओं के साथ-साथ छोटे पशुओं को विशेष देखभाल की जरूरत होती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




