अभिलेखों में हेराफेरी पर तत्कालीन पटल प्रभारी के खिलाफ जेडी ने दी तहरीर

Mar 01, 2026 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ के संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर ने विधिचंद यादव के खिलाफ अभिलेखों में हेराफेरी का मामला उजागर होने पर एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी है। जांच में पाया गया कि श्री देवानंद संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय के अनुमन्यता से संबंधित मूल पत्र गायब कर एक फर्जी पत्र तैयार किया गया।

अभिलेखों में हेराफेरी पर तत्कालीन पटल प्रभारी के खिलाफ जेडी ने दी तहरीर

आजमगढ़,संवाददाता। संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) नवल किशोर ने अभिलेखों में हेराफेरी के गंभीर मामले का खुलासा होने पर तत्कालीन पटल प्रभारी विधिचंद यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। जेडी माध्यमिक नवल किशोर ने बताया कि श्री देवानंद संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, दानशनिचरा रामगढ़ की जांच में पाया गया कि विद्यालय के अनुमन्यता से संबंधित मूल पत्र दिनांक 8 अक्टूबर 2024 को गायब कर दिया गया और उसी दिनांक एवं पत्रांक पर एक नया पत्र तैयार कर बिना किसी अधिकारी की मार्किंग के पत्रावली में संलग्न कर दिया गया। इस नए पत्र में नामों में हेराफेरी पाई गई, जिससे स्पष्ट है कि किसी को अनुचित लाभ देने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि पूछताछ के दौरान विधिचंद यादव के बयानों में विरोधाभास पाया गया। डाक सहायक द्वारा प्राप्त मूल पत्र में चार नाम थे, जबकि पत्रावली में पांच नाम वाले फर्जी पत्र को लगा दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।