ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़युवक का पोखरी में शव मिलने से सनसनी

युवक का पोखरी में शव मिलने से सनसनी

क्षेत्र के राजापुर गांव के रविवार की सुबह 35 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पोखरी में मिलने से सनसनी फैल गई। वह शुक्रवार की शाम घर से शौच के लिए निकला था। इसके बाद से लापता चल रहा था। पिता व भाईयों...

युवक का पोखरी में शव मिलने से सनसनी
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sun, 01 Nov 2020 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के राजापुर गांव के रविवार की सुबह 35 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पोखरी में मिलने से सनसनी फैल गई। वह शुक्रवार की शाम घर से शौच के लिए निकला था। इसके बाद से लापता चल रहा था। पिता व भाईयों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है,वह अकेले वृद्ध मां के साथ रहता था।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी 35 वर्षीय वीरेन्द्र राजभर उर्फ बिन्दे पुत्र स्व. ढोढई राजभर शुक्रवार की शाम से घर से निकला था और लौट कर नहीं आया। शनिवार को उसकी मां काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह गांव के बच्चे पोखरी पर गये थे, पानी में बीरेन्द्र का शव देखकर शोर मचाने लगे। पोखरी में शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक तीन भाई था, उसके दो भाईयों की चार साल पूर्व बीमारी से अंतराल पर मौत हो गई थी। उसके पिता की भी दो साल पूर्व मौत हो गई थी। वीरेन्द्र अविवाहित था वृद्ध मां के साथ रहता था। मजदूरी कर घर का खर्च चलता था। घटना के बाद से वृद्ध मां का रो रो कर बुरा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीदारगंज थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें