वीर अब्दुल हमीद एवं अब्दुल कयूम अंसारी की जयंती पर हुई विचार संगोष्ठी
आजमगढ़। अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम महाज के तत्वावधान में गुरुटोला अनंतपुरा स्थित संकल्प फाउंडेशन कार्यालय
आजमगढ़। अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम महाज के तत्वावधान में गुरुटोला अनंतपुरा स्थित संकल्प फाउंडेशन कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रभक्त वीर अब्दुल हमीद एवं महान नेता अब्दुल कयूम अंसारी की जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज जिलाध्यक्ष एवं सभासद मोहम्मद अफजल ने कहा कि राष्ट्रभक्त वीर अब्दुल हमीद और महान नेता अब्दुल कयूम अंसारी का जीवन भारतीय इतिहास में राष्ट्रभक्ति, त्याग, संघर्ष और सामाजिक समरसता का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान कर दिया था, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
वहीं महान नेता अब्दुल कयूम अंसारी ने सामाजिक न्याय, शिक्षा, समान अवसर एवं वंचित एवं पसमांदा समाज के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना था। उनके विचार आज भी सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत प्रासंगिक हैं।संगोष्ठी को परवेज अहमद, अफसार अहमद इदरीसी, युवा भाजपा नेता एवं अधिवक्ता निशीथ रंजन तिवारी ने भ्ी संबोधित किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अफजल और संचालन प्रख्यात साहित्यकार नामी चिरैयाकोटी ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


