सांसद के घर पहुंच कर एसडीएम ने मकान सूची स्व-गणना का किया शुभारंभ
Azamgarh News - लालगंज,आजमगढ़। जन गणना 2027 के प्रथम चरण के स्व-गणना के प्रथम दिन
लालगंज,आजमगढ़। जन गणना 2027 के प्रथम चरण के स्व-गणना के प्रथम दिन लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के आवास पर गुरुवार को पहुंच कर उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा एवं तहसीलदार उमेश सिंह ने मकान सूची स्व-गणना का शुभारम्भ किया । उपजिलाधिकारी ने बताया कि जन गणना के इतिहास पहली बार नागरिकों को स्व- गणना का अवसर दिया गया है। जिसमे सभी लोग अपनी मोबाइल से जनगणना की जानकारी स्वयं पोर्टल भर सकते है। लालगंज विकास खण्ड के मोहनपुर पटवास गांव मे महाप्रधान, प्रधान , कोटेदार, सदस्य और अन्य ग्रामीणों को जागरूक किया गया । इस अवसर पर फील्ड ट्रेनर अमर बहादुर सिंह , सुशील यादव , सुपर वाइजर अशोक कुमार , प्रगणक वन्दना , लेखपाल नीरू पाण्डेय ,आशुतोष दुबे ,सुधीर गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


