ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन आज से

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन आज से

आजमगढ़। निज संवाददाताखेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष पर राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। भाग लेने के लिए स्टेडियम में दो नवम्बर से...

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन आज से
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Wed, 01 Nov 2017 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। निज संवाददाता

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष पर राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। भाग लेने के लिए स्टेडियम में दो नवम्बर से खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेगें।

क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता के लिए दो नवम्बर को सुखदेव पहलावन स्टेडियम में खिलाड़ियों का चयन किया जाएग। तीन नवम्बर को मडलीय चयन डॉ. भीमराम अम्बेडर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में होगा। चयनित खिलाड़ी 6 से 13 नवम्बर तक वाराणसी में आयोजित प्रेदश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन 6 को तथा मंडल स्तरीय चयन 7 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में होगा। चयनित खिलाड़ी 8 से 10 नवम्बर तक मिर्जापुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें। इसके साथ ही राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन 9 को व मंडल स्तरीय चयन 10 नवम्बर को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। चयनित खिलाड़ी 12 से 14 नवम्बर तक बांदा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेगें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें