होलिकादहन स्थल की होगी वीडियोग्राफी
Mar 02, 2026 12:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News - आजमगढ़ में होली पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर होलिका स्थल पर सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं, जिसमें वीडियोग्राफी और फोटो लेना शामिल है। विशेष टीमें भी बनाई गई हैं जो त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में मदद करेंगी।

आजमगढ़, संवाददाता। होली पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक होलिका स्थल पर सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। प्रशासन और पुलिस की ओर से समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। होलिका स्थलों की वीडियोग्राफी और फोटो कराया जाएगा। इसके साथ ही सिविल डिफेंस के सदस्यों, संभ्रांत पुलिस मित्र नागरिकों के सहयोग से विशेष टीमें गठित की गई हैं। टीमें त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करेंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



