विद्यालय सामाजिक संस्था : डायट प्राचार्य

Feb 16, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - बिलरियागंज के बीआरसी पटवध में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिव उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अमरनाथ राय ने कहा कि विद्यालय गांव की सहभागिता से चलता है। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियावंयन के लिए प्रबंध समिति की सहभागिता पर जोर दिया।

विद्यालय सामाजिक संस्था : डायट प्राचार्य

बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी पटवध में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिव उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति के दायित्वों और अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि पूरे गांव की सहभागिता से संचालित एक सामाजिक संस्था है। उन्होंने कहा कि विद्यालय गांव का होता है और शिक्षक सहयोगी की भूमिका में कार्य करता है। बिना ग्रामीणों के सहयोग के विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती। विशिष्ट अतिथि बीएसए राजीव कुमार पाठक ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति की सहभागिता से ही शैक्षिक योजनाओं का प्रभावी क्रियावंयन संभव है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीईओ जगदीश यादव ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया। इस अवसर पर एसआरजी रामबदन यादव, सूर्य कुमार राय, रीता कुमारी, केदार वर्मा, योगेंद्र यादव, ओमप्रकाश गोंड, बजरंग बहादुर सिंह, सूर्यभान यादव, अजय पांडेय, रजनीश पांडेय, सुधीर निगम आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।