Azamgarh News: बारिश में कच्चे रास्ते से होकर स्कूल जाने को विवश हैं बच्चे
Azamgarh News: शाहगढ़ के सठियांव शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर के बच्चों को बरसात में विद्यालय पहुँचने में कठिनाई हो रही है। कच्चे और कीचड़ भरे रास्ते के कारण बच्चों को फिसलने और गिरने का खतरा है। इसके बावजूद, विद्यालय तक पक्के रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया है। जिम्मेदारों ने शिकायत पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Azamgarh News: शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। सठियांव शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में पढ़ने वाले नौनिहाल बच्चों को विद्यालय तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता न होने के कारण बारिश के दिनों में बच्चों की काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कीचड़ और पानी से सराबोर कच्चा रास्ता से होकर स्कूल जाने को विवश हैं। कच्चे रास्ता पर छोटे-छोटे बच्चों को फिसलने और गिरने का खतरा बना रहता है। आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी विद्यालय तक जाने वाले रास्ते का निर्माण नहीं हो सका है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। रास्ते पर कीचड़ होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई बार कपड़े और जूते खराब होने के कारण बचचे विद्यालय नहीं पहुंचते हैं। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इसी प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में विधानसभा बूथ संख्या 175 और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बूथ संख्या 181 भी बनाया जाता है। चुनाव के समय मतदान कर्मियों और मतदाताओं को इसी रास्ते से होकर बूथ तक पहुंचना पड़ता है। इसके बावजूद विद्यालय तक सुगम और पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं हो सकी। रास्ते को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत अन्य लोगों ने जिले के उच्चाधिकारियों का शिकायती पत्र दिया,लेकिन जिम्मेदार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


