ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़रटेश्वर मंदिर के पुजारी को दी गई मंदिर परिसर में समाधी

रटेश्वर मंदिर के पुजारी को दी गई मंदिर परिसर में समाधी

लालगंज ब्लाक से महज डेढ़ किलोमीटर पर स्थित रेतवां चंद्रभानपुर गांव में स्थित प्रसिद्ध रटेश्वर महादेव मन्दिर के महंथ सूरदास महाराज उर्फ पलकू महाराज...

रटेश्वर मंदिर के पुजारी को दी गई मंदिर परिसर में समाधी
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Wed, 27 Oct 2021 01:40 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। संवाददाता

लालगंज ब्लाक से महज डेढ़ किलोमीटर पर स्थित रेतवां चंद्रभानपुर गांव में स्थित प्रसिद्ध रटेश्वर महादेव मन्दिर के महंथ सूरदास महाराज उर्फ पलकू महाराज 100 वर्ष कि अवस्था में मंगलवार को ब्रह्मलीन हो गए। बुधवार को मन्दिर परिसर में ही उन्हे समाधि दी गयी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों सहित क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी। लोगों ने बताया की सूरदास जी महाराज इसी ग्राम पंचायत के निवासी थे। जन्म से ही जन्मान्ध थे। तेरह वर्ष की उम्र में ही सूरदास जी महाराज गृह का परित्याग कर रटेश्वर महादेव मंदिर पर आ गए थे, और तत्कालीन महंत मंगला दास जी से शिष्यत्वं ग्रहण किये। महंत मंगला दास के निधन के बाद आप रटेश्वर महादेव मंदिर के महंत बने। जन्मांध होते हुए भी आपने मंदिर के विकास में काफी योगदान दिया। बुधवार को मंदिर पर जो भी कुछ दिखाई पड़ रहा है, वह सब कुछ सूरदास जी महाराज की ही देन है।क्षेत्र के तथा दूरदराज के लोग बराबर महन्थ जी का दर्शन करने आया करते थे । क्षेत्रवासियों के सहयोग से उन्होंने अभी एक वर्ष पहले विशाल यज्ञ का आयोजन किया था। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया था। बाबा जी की कीर्ति दूर तक फैली हुई थी। बुधवार को मन्दिर परिसर में ही सूरदासजी को समाधि दी गयी। इस अवसर पर नगर पंचायत कटघर लालगंज के चेयरमैन विजय सोनकर, संतोष तिवारी, ग्राम प्रधान कृपाशंकर चौहान, पूर्व प्रधान पबारु चौहान, धर्मराज चौहान, लोटन, सत्य प्रकाश दीक्षित, सुभाष सरोज ,राधे तिवारी, राम अवतार चौहान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें