ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़सगड़ी के सगे भाइयों का रणजी ट्राफी के लिए चयन

सगड़ी के सगे भाइयों का रणजी ट्राफी के लिए चयन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के बासुपार बनकट गांव निवासी नौशाद अहमद खान के बेटे सरफराज अहमद खान एवं मुशीर अहमद खान का चयन रणजी ट्राफी के लिए हुआ...

सगड़ी के सगे भाइयों का रणजी ट्राफी के लिए चयन
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 06 Dec 2022 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के बासुपार बनकट गांव निवासी नौशाद अहमद खान के बेटे सरफराज अहमद खान एवं मुशीर अहमद खान का चयन रणजी ट्राफी के लिए हुआ है। दोनों मुंबई की तरफ से खेलेंगे। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को पैतृक गांव बासुपार बनकट और ननिहाल छत्तरपुर खुशहाल में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किय।

सरफराज अहमद खान का चयन पहले आईपीएल एवं अंडर-19 वल्र्ड कप के लिए हो चुका है। पिछले साल भी उसका चयन रणजी ट्राफी में मुंबई के लिए हुआ था। जिसमें उसने शानदार प्रदर्शन किया था।

वहीं मुशीर अहमद खान का चयन इस वर्ष रणजी ट्राफी के लिए हुआ है। वह मुंबई की तरफ से खेलेंगे। बेटों की सफलता पर पिता और कोच रहे नौशाद खान फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है। मेरा लक्ष्य है कि दोनों बेटे अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करें।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें