मेडिकल स्टोर से 20 हजार चुराकर दो युवक फरार
Azamgarh News - जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में बुधवार की दोपहर मेडिकल स्टोर से सामान लेने आए दो युवक 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जानकारी होने पर द

सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में बुधवार दोपहर एक मेडिकल स्टोर से दो युवक 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अंजान शहीद निवासी जावेद अख्तर की चौक के पास मेडिकल स्टोर की दुकान है। बुधवार दोपहर वह दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और फेसवॉश व शैंपू की मांग करने लगे। दुकानदार सामान निकालने के लिए जैसे ही दुकान के अंदर गया, युवकों ने मौका पाकर काउंटर से 20 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। कुछ देर बाद वापस लौटने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई।
उन्होंने आसपास के लोगों को सूचित कर युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर से नकदी चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


