Azamgarh News: मंगई नदी उफान पर, फिनिहिनी गांव में घुसा बाढ़ का पानी

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: आजमगढ़ में घाघरा नदी और छोटी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मेंहनगर क्षेत्र के फिनिहिनी गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खेत जलमग्न हो गए हैं और स्थानीय संपर्क मार्ग भी बाधित हैं। प्रशासन से कोई मदद नहीं मिलने पर ग्रामीणों का रोष बढ़ गया है।

Azamgarh News: मंगई नदी उफान पर, फिनिहिनी गांव में घुसा बाढ़ का पानी

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में घाघरा ही नहीं अन्य छोटी-छोटी नदियों का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मेंहनगर क्षेत्र में मंगई नदी भी उफान पर है। नदी के समीप स्थित फिनिहिनी गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। जिससे ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। गांव के संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी से डूब गये हैं। वहीं खेतों के जलमग्न होने से फसलें भी प्रभावित हो गई हैं। ग्रामीण बाढ़ के पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं। लोगों के घरों और पशुशालाओं में पानी घुसने से परेशन हैं। तहसील प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पहल शुरू न किये जाने से प्रभावित ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: मंगई नदी उफान पर, फिनिहिनी गांव में घुसा बाढ़ का पानी