मौसम खराब, गोदामों में धान किया गया सुरक्षित
Azamgarh News - आजमगढ़ में खराब मौसम से पहले ही क्रय केंद्रों पर 28000 एमटी धान को गोदाम में सुरक्षित कर लिया गया है। 68 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद चल रही है और 55000 एमटी का लक्ष्य है। खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य...
आजमगढ़, संवाददाता। मौसम खराब होने से पहले ही क्रय केंद्रों पर धान को गोदाम में सुरक्षित कर लिया गया है। जनपद में करीब 28000 एमटी धान की खरीद हुई है। तीन दिन पूर्व मौसम खराब हुआ था और बूंदा बादी हुई थी। इसके बाद से क्रय केंद्र प्रभारी अलर्ट हो गए। बाहर पड़े धान को गोदाम में सुरक्षित कर दिया है। जनपद में 68 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद हो रही है, 55000 एमटी धान की खरीद का लक्ष्य है। एक नवंबर से धान की खरीद चल रही है। करीब दो माह पूरे होने को है, अभी तक करीब 28000 एमटी धान की खरीद हुई है। जनपद में तीन एजेंसी खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम और पीसीएफ के माध्यम से धान की खरीद की जा रही है। किसान खेत की बुआई कर खाली हो गए है। क्रय केंद्रों पर धान तेजी से पहुंच रहा है। धान की खरीद में तेजी हो रही है। जिला विपणन अधिकारी अंशुमाली शंकर ने बताया कि तीन दिन पूर्व मौसम खराब हुआ था, उस समय ही क्रय केंद्र पर धान को गोदाम में सुरक्षित कर दिया गया है। जनपद में किसी क्रय केंद्र पर बाहर धान नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।