Azamgarh News: जल भराव से नगर वासी परेशान
Azamgarh News: नगर पंचायत मेंहनगर में बारिश के पानी की निकासी बाधित होने से वार्ड नंबर 04, 05 और 07 के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध होने से

Azamgarh News: मेंहनगर। नगर पंचायत मेंहनगर में बारिश के पानी की निकासी बाधित होने से वार्ड नंबर 04, 05 और 07 के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध होने से बरसात का पानी कई स्थानों पर जमा हो गया है। इससे आवागमन के साथ ही स्थानीय लोगों को घरों से निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के वार्ड नंबर 04 लोहिया नगर निवासी भोला पुत्र भोजू चौहान द्वारा कथित रूप से वर्षा के पानी के बहाव को रोक दिए जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जलभराव से परेशान कस्बेवासियों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से की।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ईओ ने पूरे मामले से उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने थानाध्यक्ष को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष अभिराज सरोज मौके का निरीक्षण किया।


