जल निकासी के लिए नरौली वासियों ने सौंपा ज्ञापन
Azamgarh News - आजमगढ़ के नरौली मोहल्ले के निवासियों ने जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नाले के निर्माण की मांग की, क्योंकि मोहल्ले में गंदा पानी बह रहा है और जलजमाव से संक्रामक बीमारियाँ फैलने की आशंका है। नगरपालिका ने केवल कुछ हिस्सों में निर्माण का आश्वासन दिया, जिससे लोगों में निराशा है।

आजमगढ़, संवादाता। ल निकासी की समस्या से जूझ रहे शहर के नरौली मोहल्ला वासियों ने शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जलनिकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की। नरौली के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। यही नहीं, जगह-जगह जलजमाव होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। काफी समय से लोग नाला का निर्माण कराए जाने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम को नगरपालिका के कर्मचारियों ने नरौली मोहल्ला में नाले की जेसीबी से खोदाई शुरू कराई तो लोगों को उम्मीद जगी, लेकिन बाद में पता चला कि मिशन अस्पताल के पूर्वी और पश्चिमी गेट तक ही नाला का निर्माण होगा।
इससे लोगों में मायूसी छा गई। नगरपालिका के इस कृत्य से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में डॉ. प्रवेश सिंह, डॉ. पंकज राय, डॉ. अजय राय, डॉ. आरडी मौर्य, हेमंत अग्रवाल, मारुति शुक्ला, अरुणिमा सिंह, कंचन बाला अरोड़ा आदि लोग शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


